फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A fraud of three lakhs in the name of Dubai Islamic Bank

दुबई इस्लामिक बैंक के नाम पर तीन लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
A fraud of three lakhs in the name of Dubai Islamic Bank
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। ठग गिरोह की युवती ने दुबई इस्लामिक बैंक की आडिटर बनकर बनभूलपुरा के युवक को तीन लाख की चपत लगा दी। अब ठग गिरोह और पैसे नहीं भेजने के लिए दबाव बना रहा है। ठगी के शिकार युवक ने बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पप्पू का बगीचा इंदिरानगर निवासी लाइफ इंश्योरेंस और म्युचुअल फंड के एजेंट के तौर पर काम करने वाले अनीसुद्दीन ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर मीरवेल मेयर नाम की आईडी से युवती ने उससे संपर्क किया। बताया कि वह दुबई इस्लामिक बैंक में आडिटर है। उसने अनीसु्ददीन को अपने साथ व्यवसाय करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह अपना एकाउंट नंबर दे तो वह पैसे भेजेगी। अनीसु्ददीन ने अपना पूरा विवरण भेज दिया। इसके बाद ठग गिरोह के सदस्य ने खुद को वकील बताते हुए अनीसुद्दीन से संपर्क किया। पेपर तैयार करने के लिए वकील ने पैसे मांगे। 17 अप्रैल को पांच हजार और 18 अप्रैल को दो लाख रुपये एकाउंट में भेज दिए। अनीसुद्दीन ठगों के जाल को समझ नहीं सका। उसने बताया कि तथाकथित वकील की मेल आईडी ब्रिस्टर अब्दुल करीम के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठग गिरोह के एक अन्य एजेंट का मैसेज आया कि 5000 डालर एकाउंट में डालों तो और पैसा भेजा जाएगा। उसने मुंबई स्थित बैंक शाखाओं के दो एकाउंट नंबर दिए। एजेंट तीन लाख 73 हजार और चार लाख रुपये डालने के लिए मैसेज भेज रहा था। लगातार तीन लाख 19 हजार रुपये गंवाने के बाद युवक को शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed