फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A digital library will be set up in the Nainital District Bar Association building.

Nainital News: नैनीताल जिला बार संघ भवन में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी

Thu, 18 Dec 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A digital library will be set up in the Nainital District Bar Association building.
नैनीताल जिला बार में हुई वार्षिक सभा में मौजूद बार संघ पदाधिकारी व सदस्य अधिवक्ता। स्रोत आयोजक
नैनीताल। जिला बार संघ कार्यकारिणी की बुधवार को हुई वार्षिक आम सभा में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, चैंबर निर्माण समेत अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। अधिवक्ताओं ने डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को बार सभागार में हुई सभा में अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रुवाली ने बार में शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का पक्ष रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि बार ने चुनाव से पूर्व बार के सदस्यों से डिजिटल लाइब्रेरी का वादा किया था जिसे वह पूरा करने जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए उनकी ओर से भी सहयोग किया जाएगा। सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं को आधुनिक कानूनी जानकारी मिलेगी। विधि में शोध करने वाले भी इसका लाभ उठा सकेंगे। बार पदाधिकारियों ने नैनीताल में नए न्यायालयों की स्थापना और यहां से बाहर गई अदालत को वापस लाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। बैठक में उपाध्यक्ष शंकर चौहान, राजेन्द्र कुमार पाठक, हरिशंकर कंसल, नीरज साह, ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला, गिरीश खोलिया, अखिलेश साह आदि ने विचार रखे। इस मौके पर सुशील कुमार शर्मा, प्रकाश सिंह बोरा आदि रहे।
विज्ञापन




चैंबर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत
जिला बार संघ की ओर से चैंबर निर्माण भी प्रस्तावित है। सांसद अजय भट्ट ने अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। बार अध्यक्ष ने आम सभा में सभी अधिवक्ताओं को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed