फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A confluence of faith and tradition in the procession

Nainital News: शोभायात्रा में आस्था और परंपरा का संगम

Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

हल्द्वानी में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को बाजार में अतिक्रमण के कारण आधे घंटे की देरी हुई। इसने लोगों में बाजार की अव्यवस्था पर चिंता भी जगाई।

विज्ञापन
A confluence of faith and tradition in the procession
अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में ऊंट पर सवार बच्चे।    संवाद

विस्तार

हल्द्वानी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकली। बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न बाजार होते हुए रेलवे बाजार में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में 18 गोत्र के रूप में घोड़ों पर सवार 18 बालकों की छटा अलग ही दिखाई दी। मां नंदा -सुनंदा, बांके बिहारी, मां गंगा और खाटू श्याम के अलावा राम मनोहर लोहिया, भारतेंदु हरिश्चंद्र, लाला लाजपत राय की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल रही।
विज्ञापन

नृत्य संगीत, आस्था, परंपरा, एकता को दर्शाती शोभायात्रा में पार्वती प्रेमा जगाती और हर गोविंद सुयाल के बैंड और झांकी ने सबका मन मोहा। जय अग्रोहा जय अग्रसेन के जयघोष से लोग आनंद में झूमते दिखे। नारी सशक्तिकरण का प्रतीक महिला स्कूटी रैली भी शोभायात्रा में शामिल रही। स्कूटी रैली का संचालन महिला अध्यक्ष पायल अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, एकता अग्रवाल ने किया। अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और मुख्य कार्यक्रम संयोजक नीरज प्रभात गर्ग के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा का संचालन महामंत्री मनोज अग्रवाल और युवा समिति अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, कनव अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा के लिए जगह जगह तोरन द्वार, जलपान की व्यवस्था रही तो पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुशील कुमार बंसल, भगवान सहाय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल पप्पी, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राकेश गर्ग, बद्री प्रसाद गुप्ता, अशोक अग्रवाल, नीरज प्रभात गर्ग आदि लोग माैजूद थे।
विज्ञापन

अतिक्रमण ने रोकी शोभायात्रा की राह

शोभायात्रा को मार्ग में अतिक्रमण का सामना करना पड़ा। शाम के समय रुई बाजार पहुंचने के बाद शोभायात्रा को गंतव्य तक पहुंचने में आधा पौन घंटा लेट हो गया। दरअसल बाजार पहले से संकरा है, ऊपर से दोनों तरफ से बाजार में दुकानों के बाहर झांप होने के कारण शोभायात्रा का मुख्य रथ आगे नहीं बढ़ पाया। कुछ देर तक आयोजकों को भी समझ में नहीं आया कि वाहन कैसे आगे बढ़ाएं। बाद में वाहन की सजावट को और उसके पीछे के हिस्से को निकालना पड़ा। इसके बाद ही रथ आगे बढ़ सका। लोगों का कहना था कि कभी बाजार में आग लग जाए तो यहां तो अग्निशमन वाहन तक नहीं गुजर पाएगा। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed