फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A class against drug addiction police will run campaign in schools in haldwani

एक क्लास-नशे के खिलाफ: पुलिस स्कूलों में चलाएगी अभियान, स्कूल-कॉलेजों का चयन; युवाओं को किया जाएगा जागरूक

Fri, 04 Apr 2025 01:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Apr 2025 01:29 PM IST
सार

नशा के खिलाफ अब पुलिस स्कूलों में जाकर क्लास लगाएगी। ‘एक क्लास-नशे के खिलाफ’ अभियान के लिए प्रथम चरण में 49 इंटर और डिग्री कॉलेजों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
A class against drug addiction police will run campaign in schools in haldwani
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा के खिलाफ अब पुलिस स्कूलों में जाकर क्लास लगाएगी। ‘एक क्लास-नशे के खिलाफ’ अभियान के लिए प्रथम चरण में 49 इंटर और डिग्री कॉलेजों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में युवाओं को नशे से नुकसान की जानकारी दी जाएगी। नशा का धंधा करने वालों पर कार्रवाई के तरीके भी पुलिस बताएगी। जनपद में इस समय नशा एक बड़ा धंधा बन चुका है। बनभूलपुरा क्षेत्र इस मामले में सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है।

विज्ञापन


चरस, स्मैक, अफीम के साथ अब नशीले इंजेक्शन और नशा की दवाएं बड़ी मात्रा में तस्कर खपा रहे हैं। हर माह बरामदगी के 10 से 12 मामले सामने आना इसकी पुष्टि भी कर रहा है। पुलिस तस्करों को पकड़कर जेल भेजती है, मगर वे छूटकर आने के बाद फिर अपने धंधे में लग जा रहे हैं। वहीं पुलिस तस्करों की आखिरी कड़ी तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में अब पुलिस ने नशा तस्करों के नशीले पदार्थ को मिलने वाले एक बड़े बाजार पर ही चोट करने की तैयारी की है। इसके लिए सबसे जरूरी है अपने युवाओं को बचाना। यदि युवाओं को जागरूक कर लिया तो तस्करों को ग्राहक मिलना कम हो जाएंगे। पुलिस विभाग अब सभी स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्रों को जागरूक करने का काम करेगी। यह काम एसओ से लेकर एसपी तक का होगा। इन स्कूलों में इसी माह इसका आयोजन किया जाना है।

विज्ञापन

युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना बहुत जरूरी है। इसके लिए पुलिस विभाग ने पहल की है। स्कूल कॉलेजों में जाकर हमारे अफसर आधा से एक घंटे तक छात्रों से बात करेंगे। उन्हें नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे। -एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed