Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A branch of the District Cooperative Bank will be opened in Jyolikot.

Nainital News: ज्योलीकोट में खुलेगी जिला सहकारी बैंक की शाखा

Wed, 18 Nov 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 18 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A branch of the District Cooperative Bank will be opened in Jyolikot.
नैनीताल। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड ज्योलीकोट का 49वां वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को समिति परिसर में आयोजित किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बताया गया कि समिति ने 18 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है जबकि 4.80 करोड़ रुपये का दायित्व निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

समिति के मिनी बैंक में जमा पूंजी भी सात करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए परिसर में शौचालय निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रविंद्र सिंह रेकुनी ने कहा कि समिति संचालन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि ज्योलीकोट में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने टिनशेड निर्माण के लिए पैक्स विकास कोष से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उप जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, धर्मानंद शर्मा, सुरेश लोहनी सहित कई लोग मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष आशा जोशी और प्रबंधक हयात मेहता ने आभार जताया। संचालन राकेश मेहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed