{"_id":"116-93434","slug":"Nainital-93434-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दिए डाटा जुटाने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दिए डाटा जुटाने के टिप्स
Nainital
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (भारत सरकार) के निर्देश पर सकल घरेलू उत्पाद में ग्राम पंचायतों के योगदान, पूंजी निर्माण तथा उपभोग में उनके अंशदान का अनुमान लगाने के लिए स्थानीय निकायों और पंचायतों का डाटा जमा करने की पहल शुरू हो गई है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार लेखे की अनुसूचियां तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित पुनेठा ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी मंजू कलाकोटी, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन