फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धारी में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक

धारी में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक

Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में शिक्षा, जंगली जानवरों के आतंक, सड़क, बिजली, पानी और समाज कल्याण विभाग से संबंधित समस्याएं छाई रहीं। बैठक में मौजूद सीडीओ ललित मोहन रयाल ने सीईओ को निर्देश दिए कि स्कूलों का औचक निरीक्षण कर स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में मौजूद न रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में निंदा प्रस्ताव पारित करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अंजू नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीसी सदस्य प्रकाश सती ने संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी में महिला चिकित्सक और एक्स-रे तकनीशियन की तैनाती कराने, प्रधान सुरेश चंद्र ने अघरिया में एएनएम सेंटर खोलने की मांग की। मज्यूली के प्रधान ने पहाड़पानी स्थित अस्पताल में डाक्टर न होने पर रोष जताया। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में शासन स्तर में पत्राचार करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान बसंती देवी ने परबड़ा कौल धारी मोटर मार्ग बनाने और परबड़ा से कसियालेख तक डामरीकरण कराने, बीडीसी सदस्य प्रकाश सती ने मटियाल-कर्नखा मोटर मार्ग बनाने, हरिनगर के प्रधान ने आधी अधूरी बनी हरिनगर अक्सोड़ा सड़क को पूरा कराने की मांग की। ज्येष्ठ प्रमुख जीवन बर्गली ने जंगली जानवरों के आतंक पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बंदरों के लिए बंदरबाड़ा और सुअरों से खेतों को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा अघरिया, चौरलेख और गुनियालेख के प्रधानों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। बैठक में एसडीएम राकेश तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख दीपक दानी, रघुवर जोशी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed