{"_id":"116-90238","slug":"Nainital-90238-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। दीपावली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर में छापामारी की। छापामारी की सूचना मिलते ही व्यापारियाें में खलबली मच गई और बाजार की कई दुकानें बंद हो गईं। हालांकि टीम ने किसी भी दुकान से कोई सैंपल नहीं लिया। शनिवार को जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता के निर्देश पर जिला अभिहीत अधिकारी एके फुलेरिया के नेतृत्व में टीम ने नगर की ज्वाला लाइन, बजाजा लाइन, फड़ बाजार, रानीखेत रोड स्थित मिठाई व खाद्य सामग्री बेचने वालाें की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। श्री फुलेरिया ने किसी भी दुकान से मिठाई व अन्य वस्तु का सैंपल नहीं लिए गए। दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह मिलावटी मिठाई व खाद्य सामग्री नहीं बेचें। टीम ने रानीखेत रोड पर फलाें के ठेलों का भी निरीक्षण किया और फल विक्रेताओं से सड़े गले फल नहीं बेचने को कहा। इस दौरान खाद्य निरीक्षक अर्पणा शाह, आशा आर्या, नंदकिशोर, ललित मोहन पांडे, प्रकाश फुलारा आदि रहे।
विज्ञापन