{"_id":"116-90224","slug":"Nainital-90224-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक गुल रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक गुल रही शहर की बिजली
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनिवार को सुबह साढ़े नौ से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक छह बिजली सप्लाई ठप रही। जिस वजह से कई इलाकों में ट्यूबवेलों की पेयजल आपूर्ति भी बाधित रहीष बिजली सप्लाई ठप होने से आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिटकुल ने दिवाली के मद्देनजर 132 केवी काठगोदाम सबस्टेशन में मरम्मत कार्य के लिए शट डाउन लिया गया। पिटकुल के अधिशासी अभियंता पीके भास्कर ने बताया कि मरम्मत के तहत दो सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) बदले गए। इसके अलावा ब्रेकर की ओवर हालिंग के साथ ही जंपर कसे गए। इस वजह से 132 केवी काठगोदाम से निकलने वाले टाउन प्रथम, टाउन द्वितीय, टाउन तृतीय, मुखानी, रानीबाग, एचएमटी, गायत्री नगर, धौलाखेड़ा, आर्मी कैंट (एमईएस) और गौलापार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रही। पिटकुल के अधिशासी अभियंता पीके भास्कर ने बताया कि शट डाउन के दौरान कुछ इलाकों में लापिंग चापिंग भी की गई।
विज्ञापन