फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षक समाज निर्माण का सबसे बेहतर शिल्पी: रुचि

शिक्षक समाज निर्माण का सबसे बेहतर शिल्पी: रुचि

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। हरमन माइनर स्कूल का तीन दिवसीय 28वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। नन्हें मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की उपनिदेशक (पीसीएस) रुचि रयाल और विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विवि जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. वीना पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रीमती रयाल ने शिक्षकों को समाज के निर्माण के लिए सबसे बेहतर शिल्पी बताते हुए शिक्षकों के महत्व के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डा. पांडे ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार विषयों को चुनने की आजादी दी जानी चाहिए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य मो. अयूब ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। वार्षिकोत्सव के मौके पर आल राउंडर बेस्ट स्टूडेंट्स आफ ईयर के रूप में अमन अधिकारी, बेस्ट स्पोर्ट्स मैन पर्सन आफ द ईयर के रूप में गौरव लोहनी को तथा बेस्ट हाउस इन कोकरिकुलर के रूप में गांधी हाउस को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के मैनेजर संजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे। समारोह को सफल बनाने में किरन पटवाल, पूनम पांडे, लीना सिंह, प्रतिभा पांडे, इंदु भगत, योगिता वर्मा, रिचा ममगई आदि ने सहयोग किया। संचालन प्रतिभा पांडे ने किया। कार्डिनेटर सुमन रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed