फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   21 लाख ठिकाने लगाने को बना रहे कमरे

21 लाख ठिकाने लगाने को बना रहे कमरे

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग का बुरा हाल है। राजकीय इंटर कालेज बनभूलपुरा में बच्चों के खेल मैदान में निर्माण कार्य कराने के विरोध में नगर निगम पार्षद ने शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ विद्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि खेल मैदान में निर्माण कार्य बंद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी बनभूलपुरा में रमसा के अंतर्गत खेल मैदान में दो कंप्यूटर कक्षों का निर्माण करने को नींव खोदने का काम चल रहा है। इस कार्य के साथ शौचालय का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन दोनों कार्यों पर 21 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। खेल मैदान में कमरों का निर्माण होने से बच्चों को खेलने में असुविधा तो होगी ही साथ ही प्रार्थना सभा के लिए भी मैदान छोटा हो जाएगा। इस मुद्दे को लेकर नगर निगम के वार्ड 21 की पार्षद फईम जैबा सलमानी एवं पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचे और खेल मैदान में निर्माण रोकने की मांग को लेकर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षद फईम जैबा सलमानी ने कहा कि पूरे वार्ड में बनभूलपुरा इंदिरानगर में केवल एक ही इंटर कालेज है और उसमें भी बच्चों के खेल मैदान को खत्म करने की साजिश की जा रही है। विद्यालय में दो दर्जन से अधिक कमरे हैं, इनमें कई बंद भी पड़े हैं। विद्यालय प्रशासन इन कमरों को प्रयोग में लाने की बजाय खेल मैदान में निर्माण कराने पर तुला है। पूर्व सभासद शकील ने कहा इंदिरानगर क्षेत्र के एकमात्र इस इंटर कालेज के खेल मैदान को खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ बचाने के लिए तमाम संस्थाएं अभियान चला रही है वहीं इस विद्यालय में निर्माण कराने को खेल मैदान में लगे कई पेड़ों को काट दिया गया जबकि इन पेड़ों के नीचे बैठ कर बच्चे पढ़ा करते थे। धरने के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चंद्र जोशी को ज्ञापन दिया। धरना देने वालों में अभिभावक शिक्षक संघ के वकील अहमद, मेहरुनिशां, निजामुद्दीन सलमानी, दिलशाद, शमीम अहमद, असलम अंसारी, लईक रुखसाना, सलीम अहमद, विलाल अहमद, शब्बीर अहमद, मो. अजरुद्दीन, मो. सलीम, गीता साह, अफसाना, रोबिना, अनीस अहमद, आसिफ सलमानी, इसरार, इकराम, गियासुद्दीन सलमानी, शकील अहमद, नसीमा अहमद, जाकिर सैफी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--
इंसेट
वर्ष 2010 में निर्मित दो कमरे पड़े हैं बेकार
हल्द्वानी।विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के लिए सर्वशिक्षा अभियान से वर्ष 2010 में दो कमरे बनाए गए। तत्कालीन कबीना मंत्री बंशीधर भगत द्वारा इन कक्षा-कक्षों का उद्घाटन करने का शिलापट भी कमरों के बाहर लगा है मगर उद्घाटन के बाद से इनका इस्तेमाल ही नहीं हुआ। प्रधानाचार्य के मुताबिक विद्यालय में करीब 700 बच्चे हैं। इनकी पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्षा कक्ष भी हैं। बावजूद इसके खेल मैदान को खुर्द बुर्द करना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed