{"_id":"116-90024","slug":"Nainital-90024-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में ताबड़तोड़ छापे, 50 किलो बासी पनीर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में ताबड़तोड़ छापे, 50 किलो बासी पनीर फेंका
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/लालकुआं/रामनगर (नैनीताल)। दीपावली के मद्देनजर जिला अभिहित विभाग ने बाजारों में छापामारी कर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। गुरुवार को अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी और लालकुआं में ताबड़तोड़ छापामारी की। हल्द्वानी में निजी दूध डेरियों में दूध एवं दूध से बने उत्पादों की चेकिंग की गई। एक डेरी से 50 किलो बासी पनीर फेंका गया। स्वास्थ्य आयुक्त और जिलाधिकारी ने दीपावली पर बाजारों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया के नेतृत्व में टीम हल्द्वानी पहुंची। टीम ने मंगल पड़ाव स्थित बृज डेरी, शर्मा डेरी, गोपाल जी डेरी वैष्णवी सेल्स में छापामारी कर दूध एवं दूध से बने उत्पादों के सैंपल लिए। फुलेरिया के मुताबिक गोपाल जी दुग्ध डेरी में 50 किलो बासी पनीर बरामद हुआ। डेरी स्वामी सुरेश से बासी पनीर को नष्ट किया। बाकी डेरियों में साफ सफाई ठीक नहीं मिली, जबकि सभी उत्पाद ठीक थे। हल्द्वानी के बाद टीम लालकुआं पहुंची। वहां 20 दुकानों में चेकिंग की गई, इनमें रुद्र नारायण के कॉफी शॉप, राहुल गुप्ता के रेस्टोरेंट और शेखर जोशी के मिष्ठान भंडार में अनियमितताएं मिली। टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों के स्वामियों को धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब न मिलने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। टीम में प्रकाश फुलारा, ललित मोहन पांडे, नंद तिवारी, आशा आर्या शामिल थीं। वहीं रामनगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह ने रानीखेत रोड समेत शहर की 27 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान हर जगह व्यवस्था सामान्य मिली। उन्होंने दुकानदारों को साफ-सफाई की हिदायत दी। दीपावली तक रहेगी छापामारी
दीपावली पर मिठाइयों की रिकार्ड खपत होती है। मिठाई बनाने में नकली मावा का इस्तेमाल होता है। जिला अभिहित अधिकारी के मुताबिक दीपावली तक छापामारी अभियान जारी रहेगा। इस बीच मिठाइयों की दुकानों में छापामारी कर सैंपल लिए जाएंगे। बाजार में खत्तों के नाम पर मावा बेचने वालों से भी मावा का सैंपल लिया जाएगा। जांच के लिए कहां भेजेंगे सैंपल ? रुद्रपुर में उत्तराखंड की एकमात्र लैब है, जहां खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच होती है। लैब में एक्सपर्ट नहीं हैं, जिसके चलते नमूनों की जांच नहीं हो रही है। लैब ने जांच नमूने लेने से इनकार कर दिए हैं। ऐसे में बाजार से लिए जाने वाले नमूने कहां भेजे जाएंगे? इसे लेकर अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है।