{"_id":"116-87860","slug":"Nainital-87860-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बोरा अध्यक्ष और रावत बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बोरा अध्यक्ष और रावत बने सचिव
Nainital
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में केएस बोरा अध्यक्ष और सीएस रावत सचिव पद पर विजयी हुए। श्री बोरा ने 89 व श्री रावत ने 46 मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव में एसोसिएशन के 468 में से 414 अधिवक्ताओं ने वोट डाले, जिनमें कई मत अवैध पाए गए। कई मतदाताओं ने अध्यक्ष व सचिव पद के प्रत्याशी को अपना मत ही नहीं दिया। इनके अलावा श्रुति जोशी कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं।
बुधवार की सुबह दस बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली। उसके बाद पांच बजे से मतगणना शुरू की गई। रात करीब नौ बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिलोचन पांडे की अध्यक्षता में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर केएस बोरा को 213 और लोकेंद्र डोभाल को 124 वोट मिले। एमके गोयल को 21 व रामसिंह सम्भल को 49 वोट मिले। महासचिव पद पर सीएस रावत को 174 व योगेश पचौलिया को 128 वोट मिले। श्री रावत ने 46 मतों से जीत हासिल की। अनुराग बिसारिया को 99 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में देवेंद्र पंत को 171 व त्रिलोचन पांडे को 151 वोट मिले। श्री पंत ने 20 मतों से जीत हासिल की। गोरा देवी देव को 72 वोट मिलें। उपसचिव पद पर भूपेंद्र सिंह कोरंगा 174 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि सुनील उपाध्याय को 148, आमिर मलिक को 124, पूनम को 117 व सैय्यद कासिफ जाफरी को 81 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर भुवनेश जोशी को 241 व लता नेगी को 154 वोट मिले। श्री जोशी ने 87 मतों से जीत हासिल की। पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर हेम चंद्र जोशी को 207 व अजीत रमोला को 180 वोट मिले। श्री जोशी ने 27 मतों से जीत हासिल की। चुनाव संपन्न कराने में रवि जोशी, प्रेम सिंह सौन, योगेश पांडे, ललित सामंत, आलोक मेहरा, सुंदर सिंह भंडारी, किशोर गहतोड़ी नवीन तिवारी, एनके पपनोई, राहुल कंसल, एएम सकलानी, दीप जोशी आदि चुनाव अधिकारियों ने सहयोग दिया।