{"_id":"116-87298","slug":"Nainital-87298-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस की नली बंद होने से हुई किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस की नली बंद होने से हुई किशोर की मौत
Nainital
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। दोस्तों के साथ बर्थ-डे मनाने नैनीताल आए हल्द्वानी निवासी किशोर की मौत सांस की नली बंद होने के कारण दम घुटने से हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे लेकर वह हल्द्वानी रवाना हो गए।
टेढ़ी पुलिया आवास विकास कालोनी निवासी केतन कुमार (17) पुत्र ईश्वरी प्रसाद का गुरुवार को जन्मदिन था। वह बुधवार को अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलीब्रेट करने के लिए यहां आया था। गुरुवार की सुबह उसके दोस्तों ने उसे होटल के कमरे में अचेत पाया। उसे 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डा. अनिरुद्ध गंगोला और डा. वीके पुनेरा ने उल्टी होने के दौरान सांस की नली में भोजन फंसने से दम घुटने को मौत की वजह बताया है। अग्रिम जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।