{"_id":"116-86374","slug":"Nainital-86374-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"14, 15 को हल्द्वानी में जुटेंगे कुमाऊं भर के पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14, 15 को हल्द्वानी में जुटेंगे कुमाऊं भर के पीआरडी जवान
Nainital
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मांगों को लेकर कुमाऊं भर के पीआरडी जवान 14 और 15 सितंबर को हल्द्वानी में जुटेंगे। यहां धरना-प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। पीआरडी जवान हित संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि पीआरडी जवान लगातार मांग कर रहे हैं कि युवा कल्याण को पीआरडी विभाग से अलग किया जाए। इसके अलावा प्रदेश भर के जवानों को नियमित किया जाए। उन्होंने बताया कि कुमाऊं के सभी जिलों से आए पीआरडी जवान 14 को हल्द्वानी में बैठक करेंगे। इसके बाद 15 सितंबर को बुध पार्क में धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम कोर्ट तक कूच होगा, जहां मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन