{"_id":"116-80328","slug":"Nainital-80328-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकाला जोन में चरस की खेती की शिकायत की सीबीसीआईडी टीम ने सीटीआर कर्मियों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिकाला जोन में चरस की खेती की शिकायत की सीबीसीआईडी टीम ने सीटीआर कर्मियों से की पूछताछ
Nainital
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट पार्क के ढिकाला जोन में चरस की खेती की जाने संबंधी शिकायत की जांच के लिए बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी टीम रामनगर पहुंची और सीटीआर कर्मियों से पूछताछ की। पीपुल्स फॉर एनिमल की गौरी मौलेखी ने पिछले साल एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। मौलेखी ने ढिकाला में चरस की खेती होने की शिकायत शासन से की थी। स्टिंग ऑपरेशन में एक कर्मचारी को चरस पीते दिखाया गया था। शासन ने फरवरी में कार्बेट पार्क के ढिकाला जोन में चरस की खेती की जांच का जिम्मा सीबीसीआईडी को सौंपा था। तब से सीबीसीआईडी ने इस मामले में अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। बुधवार को सीबीसीआईडी की टीम जांच के लिए रामनगर पहुंची। टीम के सदस्यों ने कार्बेट पार्क के कार्यालय में इस बाबत आवश्यक जानकारियां जुटाई। इसके बाद टीम ने ढिकाला पहुंचकर भी आवश्यक दस्तावेज चेक कि ए। कार्बेट पार्क में पालतू हाथियों की देखरेख सही तरीके से हो रही है या नहीं इसकी भी टीम जांच कर रही है। कार्बेट पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि जांच काफी समय से चल रही है। आजकल भी टीम आई हुई है। टीम जो भी जानकारी मांगेगी उसे दी जाएगी।
विज्ञापन