फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एचएन इंटर कालेज में मतगणना के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स लगाई गई है। परिसर के अंदर कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। मतगणना स्थल पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, इसके लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। एसएसपी विम्मी सचदेवा ने खालसा इंटर कालेज में फोर्स की ब्रीफिंग कर अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। एसपी सिटी पंकज भट्ट के मुताबिक जिले के आठ ब्लाकों पर मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व एक-एक सीओ करेंगे। हल्द्वानी में द्विस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था (इनर और आउटर कार्डन) के तहत एक निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, 76 कांस्टेबल, दो महिला हेड कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, दो ट्रैफिक पुलिस और 70 होमगार्ड लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव के चलते धारा 144 लागू किया है। सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। मतगणना के दौरान वाहनों का दबाव रोकने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन एचएन इंटर कालेज में खड़े किए जाएंगे। प्रत्याशियों, एजेंटों के वाहन बाल विद्या मंदिर के निकट एफटीआई बाईपास स्कूल के मैदान में खड़े होंगे। सिंधी तिराहे से मतगणना कर्मी प्रत्याशी या एजेंट बरेली रोड मंडी बाईपास से निकलकर जाएंगे। गांधी इंटर कालेज से एफटीआई बाईपास की ओर गणना कर्मी अपने वाहनों से प्रवेश करेंगे। शेष वाहन बरेली रोड की ओर से मंडी बाईपास की तरफ डायवर्ट होंगे। टीपीनगर बाईपास से मतगणना कर्मी एवं प्रत्याशियों के वाहन के अतिरिक्त हल्द्वानी प्रवेश करने वाले वाहन वाया मंडी बाईपास तिराहा बरेली रोड से डायवर्ट होंगे। आईटीआई तिराहे से एचएन इंटर कालेज की तरफ सिर्फ गणनाकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन जाएंगे। अन्य वाहनों को धानमिल रोड और एफटीआई की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed