फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आठ महीने बाद भी भारत-चीन सीमा पर अंधेरा

आठ महीने बाद भी भारत-चीन सीमा पर अंधेरा

Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला मुख्यालयों में धड़ाधड़ शिलान्यास-लोकार्पण करने में जुटी सरकार को शायद गांवों का अभी अंदाजा नहीं है। भारत-चीन सीमा पर बसे धारचूला (पिथौरागढ़) के कई आपदाग्रस्त गांवों में आठ महीने बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। हाल-फिलहाल बिजली आने की भी कोई संभावना नहीं है। लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पावर कारपोरेशन अभी तक टेंडर भी नहीं करा पाया है। मार्च में टेंडर होने के बाद काम शुरू होगा और इसके बाद जून तक बिजली मिल पाएगी। यह अफसरों का दावा है।
विज्ञापन

17 जून को आई आपदा में धारचूला के 54 राजस्व गांवों के अलावा करीब 130 तोकों की बिजली गुल हो गई थी। इसमें करीब 23 राजस्व गांव निचले हिमालयी क्षेत्रों के हैं, 31 राजस्व गांव और 130 तोक उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रभावित हुए थे। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिजली की जिम्मेदारी जल विद्युत निगम के पास है। जबकि निचले क्षेत्रों में यूपीसीएल यह व्यवस्था संभालता है। निचले क्षेत्रों में तो सप्लाई सुचारु हो चुकी है लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र के 12 राजस्व गांवों और पांच तोक आज भी अंधेरे में है। इन गांवों के सैकड़ों लोग सीमा की सुरक्षा का भी काम करते हैं। सीमा पर बसे इन गांवों में जल्द सप्लाई सुचारु होने की भी संभावना नहीं है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के ईई राजेश मौर्य कहते हैं कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सप्लाई की जिम्मेदारी जलविद्युत निगम की थी। इन गांवों को पंचवटी पावर हाउस से लाइट मिलती थी। पावर हाउस बहने के बाद यूपीसीएल ने इन गांवों की जिम्मेदारी ली और कई गांवों में आपूर्ति सुचारु कर दी। बचे हुए गांवों और तोकों में लाइन दुरुस्त करने का काम होना है। इसके लिए मार्च में टेंडर कराए जाने हैं। इसके बाद काम शुरू होगा और जून तक बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed