फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नौकरी चाहिए, पर मिलेगी नहीं

नौकरी चाहिए, पर मिलेगी नहीं

Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
Nainital
Nainital Updated Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। वन विभाग के स्थानीय दफ्तर में इन दिनों कागजों का भंडार लगा है। हर कागज में लिखे नाम को नौकरी की तलाश है, लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिलने वाली। माजरा समझ में आया। नहीं ना... तो सुनिए इन कागजों की कहानी। विभाग ने सामयिक कर्मचारी (दैनिक कर्मचारी) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती सिर्फ विभागीय दैनिक मजदूरों के लिए है, लेकिन अपने रामनगर में ही बेरोजगारी का चरमोत्कर्ष देखिए।
विज्ञापन

रोजगार के लिए भटक रहे बेरोजगारों ने इसे खुली भर्ती मान लिया और आवेदन भरकर सीधे दिए गए पते पर पोस्ट कर दिया। पांच जनवरी तक आवेदन पत्र पंजीकरण डाक से जमा किए जाने हैं और अब तक जंगलात के दफ्तर में आवेदन पत्रों का चट्टा लग गया है। कितने आए यह विभाग भी नहीं गिन पाया, अलबत्ता मुश्किल यह है कि अब इतने सारे आवेदन पत्रों में से उनके आवेदन कैसे छांटे जाएं, जिनके लिए भर्ती निकाली गई है। कुल 24 पदों पर होने वाली भर्ती ने जंगलात को इतना परेशान कर दिया है कि हर रोज सुबह से शाम तक आवेदन पत्र चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासनिक अधिकारी हंसा पांगती ने बताया कि आवेदकों में भ्रम की स्थिति होने की वजह से ही यह समस्या पैदा हुई है। इस भर्ती में केवल वही आवेदन कर सकते हैं जो वन विभाग में दैनिक मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय आवेदनों के अलावा बाकी फार्मों को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed