{"_id":"116-69051","slug":"Nainital-69051-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब दौड़े मूक बधिर बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब दौड़े मूक बधिर बच्चे
Nainital
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 17 वें खेलकूद समारोह के दूसरे दिन कनिष्ठ वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के कैप्टन लोकेश जोशी ने मार्चपास्ट का नेतृत्व किया। सिमरन कौर ने शपथ ग्रहण कराई।
समारोह में रेड हाउस ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। पंजाबी लोकनृत्य ने दर्शकों का मनोरंजन किया। ग्रीन हाउस के कुमाऊंनी नृत्य ने कुमाऊं की अद्भुत संस्कृति की झलक दिखाई। यलो हाउस ने राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। ब्लू हाउस की गणेश वंदना, मराठी लोकनृत्य प्रस्तुति ने पूरे परिसर को भक्ति भाव से भर दिया। मशाल प्रज्वलन का कार्य विद्यालय की छात्रा विशाखा चंदोला ने संभाला। प्रतिस्पर्धाओं के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मयंक मठपाल प्रथम, विशाल देवतल्ला द्वितीय, गर्वित पंत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चयनिका बिष्ट प्रथम, सोनाली भंडारी द्वितीय और नीलम बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। मूक व बधिर बच्चों की 50 और 100 मीटर दौड़ हुई। जिसमें जूनियर वर्ग के रोहित राना प्रथम, दिलशाद अहमद द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय रहे। बालिकाओं में करिना बाल्मीकि प्रथम, बबीता पांडे द्वितीय, रजनी गोस्वामी ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में लक्ष्मण बुंगला प्रथम, भरत बोरा द्वितीय, फेज अहमद तृतीय रहे। बालिकाओं में दया आर्या प्रथम, दिव्या नेगी द्वितीय और निशा चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अभिभावकों की कुर्सी रेस में भगवती फर्सवाण और विजय मेहरा प्रथम रहे। विद्यालय की प्रबंधक एच भट्ट ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। प्रधानाचार्य डा. जीएस मेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के कानूनी सलाहकार भुवन भाकुनी, उप प्रधानाचार्या डा. सुषमा पांडे, सी. संतोजी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।