{"_id":"116-68669","slug":"Nainital-68669-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने की खुशबू से महका दीक्षांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने की खुशबू से महका दीक्षांत
Nainital
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ‘मास्टर शैफ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपने हुनर से लोगों को मनमोहित कर दिया। प्रतियोगिता में ‘ड्राई कुकिंग’ का ऐसा आयोजन हुआ कि दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
मास्टर शैफ में ड्राई कुकिंग के अंतर्गत स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर स्कूल के बच्चों ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने अपने अंदाज में अपने व्यंजन तैयार किए, जिनमें से समृद्धि ने ‘फ्रूट बैनेंजा,’ ‘चाकलेट एक्सप्लोजन’, रीशिका ने ‘पुडिंग और कॉफी’, ध्रुव साहनी ने ‘ पाइनएप्पल सैलेड’ बनाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं आयुष्मान ‘फ्रूट क्रीम’, अनन्या ने ‘नारियल के लड्डू’, मोक्षा ने ‘गोरखाली चाट’, बनाकर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। सानवी ने ‘डेटपाम लड्डू’, प्रार्ची ने ‘नारियल लड्डू’, अमरप्रीत ने ‘मॉकटेल फ्लकी’ बनाकर, दीपंशी ने ‘दही बड़े’ बनाकर तीसरा पुरस्कार हासिल किया। निर्णायक मंडल में करुणा विनायक, सोनिया छावड़ा ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रबंधक समित टिक्कू, प्रधानाचार्या स्मृति टिक्कू ने आभार व्यक्त किया।