फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुफ्त का खाया, बिल मांगा तो धोया

मुफ्त का खाया, बिल मांगा तो धोया

Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल के कुछ युवकों ने देर रात काठगोदाम स्थित एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। पहले तो मुफ्त में खाया पिया। बाद में खुद को बड़ी पहुंच वाले सरकारी कर्मचारी बताकर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मारपीट और गालीगलौज की। विरोध में रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने भी उनसे मारपीट कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

काठगोदाम पुलिस के अनुसार देर रात कुछ युवक एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए। उनमें से कुछ शराब पिए हुए थे। खाना खाने के बाद जब उन्हें बिल दिया गया तो पैसों को लेकर उनका कर्मचारी से विवाद हो गया। उन्होंने कर्मचारी से गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में कुछ और कर्मचारी आए। उनकी भी युवकों से हाथापाई हो गई। कुछ ही देर में वहां बवाल हो गया। सूचना पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। जिसके बाद दोनों से तहरीर देने को कहा गया। देर रात तक रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस अधिकारियों से सिफारिश की जाती रही, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत से ही मामला निपटा दिया गया।
विज्ञापन


थोड़ी सी तो पी है, अब क्या जान दे दूं
शुक्रवार देर रात इंद्रानगर क्षेत्र में एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। वह नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर रहा था। आते-जाते लोगों से गालीगलौज कर रहा था। हंगामे की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो कोतवाली और बनभूलपुरा पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने जब शराबी को पकड़कर पूछताछ की तो वह पुलिसकर्मियों पर भी भड़क उठा। उसने गालीगलौज करते हुए कहा कि थोड़ी सी शराब पी ली है तो क्या अब जान दे दूं। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मी उसे काबू नहीं कर पाए। वह जमकर हंगामा करता था। बाद में उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया। उसकी पहचान इंद्रानगर निवासी सलीम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed