फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ‘लुट रही बहनों की इज्जत, बिक गए इसके रखवाले’

‘लुट रही बहनों की इज्जत, बिक गए इसके रखवाले’

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में सृजन साहित्यिक संस्था की ओर से प्रख्यात उपन्यासकार इला चंद जोशी जयंती एवं हिंदी के प्रथम डी.लिट उपाधि से विभूषित डा. पीतांबर दत्त बडथ्वाल की जयंती पर काव्य संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण का दायित्व युवा पीढ़ी पर है। संगोष्ठी में छात्र शंकर ने ‘लुट रही बहनों की इज्जत, बिक गए, इसके रखवाले के बढ़ते महिला अपराध और व्यवस्था पर प्रहार किया। मनोज ने ‘मां मैं तो अभी तेरे कोख से जन्मी ही नहीं, फिर क्यों ये दुनिया मेरी दुश्मन बन गई, हमें बचाने वाले हाथ, हमारी हत्या को चल दिए जरिए भ्रूण हत्या की समस्या को लोगों को सामने रखा। विनीता ने ‘बचपन यादों में कैद हो गया, अभिजात कांडपाल निडर ने ‘युवा है तो वायु बन, जीत जा जीवन का रण, बेशक जोश से तू काम कर, स्वविवेक का भी तो ध्यान रख के जरिए युवाओं को संदेश दिया। संगोष्ठी में खीमा नंद बिनवाल, सुरेंद्र सिंह, शिवांगी, अंकित त्रिपाठी, हेम पलडिया, लवी सिंह, ईला जोशी, दिलीप वार्ष्णेय, बबली, घनश्याम, कंचन, ललित आदि ने काव्यपाठ किया। इससे पूर्व डा. संतोष मिश्रा, डा. कैलाश, डा. बीना मथेला एवं गंगा सिंह रावत डा. पीतांबर दत्त बडथ्वाल, इलाचंद जोशी के व्यक्तित्व और जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिनेश, निपुण बिष्ट, मोहित, लोकेश, दीपक, विवेक, शंकर, हरिप्रिया, अलंकृता सिंह, देवेंद्र रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed