फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   50 फीसदी सब्सिडी पर खरीदो बीज

50 फीसदी सब्सिडी पर खरीदो बीज

Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नकली बीज से कृषकों को बचाने के लिए कृषि विभाग ने 50 फीसदी सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत भी कृषकोें को बीज मुहैया कराया जा रहा है। विभाग अब तक रबी फसल के लिए 2800 कुंतल बीज बेच चुका है।
विज्ञापन

मालूम हो कि वर्तमान में रबी की फसल के तहत गेहूं, मसूर, चना और मटर के साथ ही दलहन- तिलहन आदि की बुवाई चल रही है। रबी की फसल केलिए कृषकोें को उत्तम क्वालिटी के बीज मिल सकें, इसके लिए विभाग ने योजना शुरू की है। कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह ने बताया कि बीज ग्राम योजना के अंतर्गत कृषकोें को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें शर्त है कि काश्तकार के पास कम से कम आधा एकड़ भूमि होनी चाहिए। योजना के तहत विभाग से बीज खरीदने पर कृषकोें को पांच सौ रुपये प्रति कुंतल की दर से छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कृषि महोत्सव में भी किसानों को जागरूक किया गया कि वे घर का बीज लगाने से पहले उसका शोधन अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि कीट से बचाव के बारे में भी कृषकों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed