{"_id":"116-62455","slug":"Nainital-62455-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी महोत्सव के तहत दूसरे दिन भी हुई कई प्रतियोगिताएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी महोत्सव के तहत दूसरे दिन भी हुई कई प्रतियोगिताएं
Nainital
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
भवाली। भवाली में मां बुधवार को नंदा देवी महोत्सव में सांस्कृतिक मंच से लेकर देवी मंदिर परिसर में कई कार्यक्रम हुए। इधर मंदिर परिसर में नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सांस्कृतिक मंच में स्कूली बच्चों और महिलाओं की ऐपण, मेंहदी प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मोहन बिष्ट, सभासद प्रशांत जोशी, चेतन अधिकारी, भागीरथी देवी, मीना आजाद आदि मौजूद थे। नंदा देवी महोत्सव महिला समिति की हेमा पंत, हेमा पाठक, अंबा शाह, माधुरी शाह, कामिनी शाह आदि ने व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग किया। मेला कमेटी अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कैंची धाम ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी ने लोगों से सहयोग की अपील की। महोत्सव को सफल बनाने में हरीश भट्ट, नवीन नैनवाल, खजान भट्ट, प्रकाश आर्या, दीवांशु जोशी, कंचन बेलवाल आदि लगे हैं।
विज्ञापन