फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिप्रा में समाई नोएडा की टोयोटा

शिप्रा में समाई नोएडा की टोयोटा

Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
भीमताल/गरमपानी। सैरसपाटे के लिए पहाड़ की तरफ निकले नोएडा के एक परिवार के लिए शनिवार का दिन काल बनकर आया। गरमपानी स्थित झूलापुल के पास टोयोटा कार शिप्रा नदी में गिर गई। हादसे में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची का शव खोजबीन के बाद घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। महिला के घायल पति को सीएचसी खैरना में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 61, डी-173 निवासी दीपक कटारिया (39) अपनी पत्नी ज्योति (37), 11 वर्षीय पुत्र कृष और 6 साल की बेटी रजनी के साथ शुक्रवार की रात करीब आठ बजे टोयोटा कार संख्या डीएल-8-सीजेड-4394 से बिनसर (अल्मोड़ा) को निकले। दीपक खुद कार चला रहे थे। शनिवार तड़के चार बजे झूलापुल के पास पहुंचते ही कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। घटना के वक्त सड़क से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने खैरना चौकी में सूचना दी। सीओ बचन सिंह राणा, भवाली के कोतवाल सीएस बिष्ट, खैरना चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी और तहसील स्तर पर गठित आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

नदी में डूबी टोयोटा के भीतर मौजूद दीपक, ज्योति और कृष को बाहर निकालकर सीएचसी खैरना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डा. हेमंत कुमार ने ज्योति और कृष को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उनकी बेटी रजनी भी कार में सवार थी। इसके बाद रजनी की खोज की गई तो उसका शव नदी से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि तीनों की मौत नदी में डूबने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed