{"_id":"116-61482","slug":"Nainital-61482-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें ताक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें ताक पर
Nainital
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में अभी छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, बावजूद इसके संभावित प्रत्याशी छात्रनेताओं ने कालेज गेट को पोस्टरों से पाट दिया है। नेशनल हाइवे के किनारे पार्क के रैलिंग तक पर प्रचार सामग्री लगाकर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का मजाक उड़ाया जा रहा है, मगर प्रशासन मूकदर्शक बना है।
कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज में अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है 31 अगस्त तक प्रवेश होंगे। उसके बाद ही छात्रसंघ का चुनाव होना है, मगर संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार करने के लिए लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को ही ताक पर रख दिया है। नैनीताल रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड समेत गली मोहल्लों में भी बिजली के पोल, सरकारी भवनों तक को प्रचार का माध्यम बनाकर फ्लेक्सी लगाए गए हैं।