{"_id":"116-57855","slug":"Nainital-57855-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर, किसान की मौत
Nainital
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बैलपड़ाव के बंदरजूड़ा गांव में दो बाइकों के बीच भिड़ंत में एक काश्तकार की जान चली गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
गांव में खेतीबाड़ी करने वाला शमशेर सिंह (35) पुत्र हजारा सिंह निवासी बैलपोखरा शनिवार रात बाइक से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बैलपोखरा के जीवन की बाइक शमशेर की बाइक से भिड़ गई। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण शमशेर घायल हो गया। तुरंत उसे बैलपड़ाव अस्पताल ले जाया गया और वहां से हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज ललित मोहन जोशी ने बताया कि दूसरे बाइक सवार जीवन के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके गांव में भी दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।