फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब खोजी कुता ढूंढेगा शिकारी

अब खोजी कुता ढूंढेगा शिकारी

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बाघिन की मौत की प्रारंभिक पड़ताल के बाद अब वन विभाग की उम्मीद खोजी कुत्ते पर टिकी है। जांच के लिए इस खोजी कुत्ते को बैलपड़ाव से मंगाया गया है। शनिवार को जंगलात ने ट्रक, डंपर स्वामियों के साथ ही कोसी-दाबका खनन कारोबार में शामिल चालकों से भी पूछताछ की। मौत की गुत्थी को सुलझा पाना विभाग के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन

यहां कार्बेट लेंडस्केप में बुधवार रात बाघिन का शिकार हुआ था। मारने के बाद उसका शव छोई गांव में दाबका किनारे फेंक दिया गया। वन विभाग ने शिकार की बात स्वीकारने के साथ शिकारियाें की तलाश शुरू की और कोसी-दाबका नदी में चलने वाले वाहन स्वामियों, चालकों से पूछताछ की। इसके बाद ही उनके पंजीकरण को वैधता देकर नदी में प्रवेश की अनुमति दी गई। शक के आधार पर खनन में लगे कारोबारियों और चालकों को जांच के दायरे में लिया गया है।
विज्ञापन

उपखनिज लाने वाले वाहनों को रोके जाने पर प्रशिक्षु आईएफएस नितीशमणि त्रिपाठी से कारोबारियों की नोंकझोंक भी हुई। वहीं, मामले की विवेचना कर रहे आरके वशिष्ठ ने बताया कि वन विभाग के प्रशिक्षित स्नीफर डॉग को मंगाया गया है। घटनास्थल से कुछ क्लू मिलने की उम्मीद है। वहीं वनकर्मियों ने गजपुर, छोई के ग्रामीण क्षेत्रों तथा इससे सटे वन क्षेत्रों में रहने वाले वन गूजरों और संदिग्ध लोगोें से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed