{"_id":"116-44916","slug":"Nainital-44916-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे! इतनी चौड़ी सड़कें हैं हल्द्वानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे! इतनी चौड़ी सड़कें हैं हल्द्वानी में
Nainital
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी डा.सदानंद दाते की सख्ती के बाद पुलिस अफसरों ने शुक्रवार दोपहर से नैनीताल रोड पर तिकोनिया चौराहे से लेकर मंगलपड़ाव तक, रोडवेज बस स्टैंड के पूरबी गेट, वर्कशाप लाइन, रेलवे मार्ग और मंगलपड़ाव की सब्जी मंडी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर सड़कें साफ कराई। अतिक्रमण हटाओ अभियान देर शाम तक चला। सड़कों से फड़, ठेले और दुकानों के आगे रखा सामान हटने से प्रमुख सड़कें चमकने के साथ चौड़ी लग रही हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी से इन्हीं स्थानाें पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी सिटी जेएस भंडारी के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे सीओ प्रमेंद्र सिंह डोबाल और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल मय फोर्स के अतिक्रमण हटाने के लिए कोतवाली से चले। फोर्स ने बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे, ओके होटल से लेकर सिंधी चौराहे तक दोनों साइडों से फड़ पर लगी दुकानें, ठेले और दुकानें के आगे रखा सामान हटाकर सड़क खाली करा दी। इसके बाद महिला बेस अस्पताल के सामने गली से बैंड हटाने, दवा व्यापारियों से काउंटर अंदर करने, सिटी चौराहे के पास बर्तन वाले, हौजरी के व्यापारियों से भी सामान दुकान की हद में रखने के लिए कहा। सभी ने उस वक्त सामान हटा दिया। बाद में फोर्स के आगे बढ़ने पर सभी ने सामान फिर से रख लिया। अभियान शुरू होने के आधे घंटे बाद एसएसपी गाड़ी से निकले तो उन्हें सड़क पर ठेले, फड़ और सड़क किनारे रखा सामान ज्यूं की त्यूं मिला। उस बीच पूरा फोर्स मंगलपड़ाव की तरफ के लिए बढ़ रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे एसएसपी ने सड़क पर ही अफसरों की मीटिंग लेकर अतिक्रमण हटाने की लचर कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
टीआई को लगाई लताड़
हल्द्वानी। नो एंट्री के दौरान एसएसपी के सामने कई बड़े वाहन गुजरे। इस पर एसएसपी ने टीआई और टीएसआई को लताड़ लगाई। एसएसपी ने कहा कि नो एंट्री को मजाक मत समझो। नो एंट्री के नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पत्रकार की गाड़ी में लगाया जैमर
हल्द्वानी। आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा की दुकान के सामने बरेली रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक पत्रकार की गाड़ी ने पुलिस को खासा परेशान कर दिया। एसपी सिटी, सीओ ने कई आवाजें लगाई यहां तक माइक से भी पुकारा लेकिन पत्रकार के कानों तक आवाज नहीं पहुंची। गाड़ी में जैमर लगा दिया।
फोटो-
हटाने की वजह ठेले पर दी पॉलीथिन
हल्द्वानी। कालू सैय्यद मंदिर के सामने गली के मोड़ के पास फुटपाथ पर मूंगफली का ठेला लगाने वाले शातिर युवक ने एसपी सिटी और सीओ को डांट को कुछ नहीं समझा। ठेला हटाने की वजह उसने ठेले के ऊपर काली पॉलीथिन डाल दी और उसके बगल में भट्टी सुलगा दी। एसएसपी के सख्ती दिखाने के बाद मूंगफली ठेला हटाया गया।
फोटो-
नो एंट्री में घुसे वाहन सीज, हवा निकाली
हल्द्वानी। नो एंट्री में घुसे ट्रक, डंपर और ट्राला को पुलिस ने सीज कर दिया। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक दोपहिया वाहन, ठेले वाले के चालान किए गए। कार और बाइकों की हवा निकाली।
नो पार्किंग नो स्टैंडिंग जोन बनाएंगे
हल्द्वानी। एसएसपी दाते ने बताया कि नैनीताल रोड को मंगलपड़ाव से लेकर तिकोनिया तक नो पार्किंग नो स्टैंडिंग जोन बनाने के लिए कई स्थानों को पार्किंग बनाने के लिए चिह्नित किया है। महिला बेस अस्पताल के गेट के सामने, अस्पताल की दीवार के सामने, होलिका दहन के बगल में, नानक के बगल वाली सड़क पर पार्किंग बनाने के लिए डीएम से भी वार्ता हुई है। शनिवार को पुलिस अफसरों के साथ नगर निगम की और प्रशासन टीम चिह्नित स्थानोें का दौरा करेगी और अभियान में साथ रहेगी।