फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मल्लीताल बाजार में 5 से 8 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

मल्लीताल बाजार में 5 से 8 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल बाजार में सायं शाम पांच से आठ बजे तक दोपहिया और चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी डा. सदानंद दाते के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसमें बड़ा बाजार, जय लाल साह बाजार, इंद्रा मार्केट आदि बाजारों में भ्रमण कर दुकान स्वामियों को इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान दुकान के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। अभियान में व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि जिला, पुलिस प्रशासन पहले फ्लैट्स और मालरोड में लगे अस्थाई फड़ों को हटाए, उसके बाद वह स्वयं ही अतिक्रमण को पीछे कर लेंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी जगह नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। अभियान में एसआई कैलाश जोशी, जगदीश राम, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, टीएसआई महेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed