फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदेशभर में बढ़े बोर्ड परीक्षा के 31 केंद्र

प्रदेशभर में बढ़े बोर्ड परीक्षा के 31 केंद्र

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामनगर। प्रदेश में अगले वर्ष की बोर्ड परीक्षा के लिए 31 केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब परीक्षा केंद्रों की संख्या 1226 से बढ़कर 1257 तक पहुंच गई है। चंपावत में सबसे कम 35 और पौड़ी गढ़वाल में सर्वाधिक 171 केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेशभर के करीब 3.15 लाख परीक्षार्थी अगले वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव डा. डीके मथेला ने बताया कि हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को हुई बैठक में बोर्ड के सभापति और शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल ने इन केंद्रों की कुल संख्या का अनुमोदन कर दिया है। इसके तहत 75 संस्थागत छात्र संख्या से अधिक वाले अधिकांश विद्यालयाें को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली का लाभ नहीं मिल सकेगा। इनमें हाईस्कूल के 1,80,114, इंटरमीडिएट के 1,34,800 परीक्षार्थियों को शामिल होने की अनुमति मिलेगी। इस बार रुद्रप्रयाग जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 60 से घटकर 59 रह गई है जबकि पौड़ी, देहरादून जिलों में सर्वाधिक छह-छह केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब पौड़ी में सर्वाधिक 171, देहरादून में 125 केंद्र हो गए हैं। हरिद्वार में 74, उत्तरकाशी में 65, टिहरी में 140, चमोली में 96, रुद्रप्रयाग में 59, पिथौरागढ़ में 95, चंपावत में 35, अल्मोड़ा में 147, बागेश्वर में 52, नैनीताल में 106, ऊधमसिंह नगर में 92 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed