{"_id":"116-44580","slug":"Nainital-44580-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर और हल्द्वानी में खिताबी भिड़ंत आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर और हल्द्वानी में खिताबी भिड़ंत आज
Nainital
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामनगर। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय परिसर में रविवार से कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता शुरू हो गई। मेजबान रामनगर समेत एमबी महाविद्यालय हल्द्वानी की टीम के बीच सोमवार को खिताबी भिड़ंत होगी।
यहां डिग्री कालेज के मैदान एसडीएम एसएस जंगपांगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद की अध्यक्षता में शुरू हुई प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डा. बीडी दानी ने किया। पहले मुकाबले में बागेश्वर ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा को हराया। दूसरे मुकाबले में रामनगर ने काशीपुर को एक पारी 18 अंक से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में रुद्रपुर ने खटीमा को एक पारी, सात अंक से हराया। पहले रोमांचक सेमीफाइनल में हल्द्वानी ने बागेश्वर को एक पारी, पांच अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान कालेज की टीम ने रुद्रपुर महाविद्यालय को एक पारी, तीन अंक से हराया। इस दौरान मनमोहन सिंह, बलविंदर सिंह, मनमोहन बसेड़ा निर्णायक, देवेंद्र पांडे पर्यवेक्षक, डा. गिरीश चंद्र पंत उद्घोषक रहे। वहां मौजूद कुविवि के क्रीड़ा अधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा, एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन विजयेंद्र चौधरी, सुरेंद्र पाल, बलविंदर सिंह, महिपाल डंगवाल, भूपेंद्र खाती, अजय पाल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।