{"_id":"116-44376","slug":"Nainital-44376-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर पंखे पर झूली नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल होने पर पंखे पर झूली नाबालिग
Nainital
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। छमाही परीक्षा में फेल होने पर अभिभावकों की डांट फटकार की डर से एक नाबालिग किशोरी ने पंखे पर लटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक चोरगलिया निवासी 15 वर्षीय राधा (काल्पनिक नाम) चोरगलिया इंटर कालेज में 9वीं की छात्रा थी। राधा छमाही परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई थी। अभिभावकों की फटकार की डर से राधा ने परीक्षाफल छिपा दिया था। अभिभावकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को राधा के घर पर कुछ रिश्तेदार आए थे। रिश्तेदारों ने राधा से छमाही रिजल्ट की जानकारी पूछी। इससे राधा काफी डर गई और अभिभावकों की फटकर की डर से रात में कमरा बंद कर पंखे पर लटक गई। पुलिस के मुताबिक पंखे पर झूलते वक्त अचानक टेबिल में रखी बोतल जमीन में गिर गई। बोतल टूटने की आवाज सुनकर अभिभावकों को लगा कि कमरे में बिल्ली घुस गई। अभिभावक राधा के कमरे की तरफ गए तो अंदर से चिटकनी लगी थी। खिड़की से राधा को पंखे पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। अभिभावकों के दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने पर अचानक चिटकनी खुल गई। अभिभावकों ने राधा को पंखे से उतारकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर राधा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक राधा की हालत नाजुक बनी है।