फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कौन है इन लाखों की गाड़ियों का वारिस?

कौन है इन लाखों की गाड़ियों का वारिस?

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। टाटा सफारी, महेंद्रा स्कॉर्पियो, आल्टो, मारुति-800। हर गाड़ी लाखों रुपये की। मगर वारिस कोई नहीं। सालों से एक ही जगह खड़ी गाड़ियों में धूल की चादर और जंक के साथ टूटफूट अलग से। कोई खुले आसमान के नीचे पड़ी है तो कोई एक विशाल हाल के अंधेरे कोनों में। कौन है इन गाड़ियों का मालिक और ये आई कहां से? यह किसी को नहीं मालूम।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम के शॉपिंग कांप्लेक्स के बेसमेंट में लाखों रुपये की महेंद्रा स्कार्पियो छह माह से खड़ी है। यूपी नंबर की इस गाड़ी की कोई रसीद तक नहीं कटी है। बेसमेंट तक यह कैसे पहुंच गई यह सवाल अब भी निगम के लिए सवाल ही है। ठीक ऐसे ही उत्तराखंड नंबर की मारुती-800 दो वर्ष बेसमेंट की धूल खा रही है। धूल की परत इतनी मोटी कि गाड़ी की पहचान ही नहीं हो पाएगी। इस गाड़ी की भी कोई खैरखबर लेने नहीं आया। काले रंग की उत्तराखंड नंबर की ही एक आल्टो कार पार्किंग हाल के अंतिम और अंधेरे छोर पर खड़ी है। यह तो रही बेसमेंट की बात।
विज्ञापन

अब बाहर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का हाल। चार वर्ष से हरे रंग की टाटा सफारी का सुधलेवा कोई नहीं। एक पेड़ की आड़ से सटी इस गाड़ी के दरवाजे के शीशे और नंबर प्लेट टूट चुकी हैं। इसी के बगल में खड़ी आल्टो कार के हाल भी बिलकुल सफारी की तरह ही हैं। ये किस राज्य की गाड़ी है इसका अतापता ही नहीं। चौपहिया वाहनों के साथ पार्किंग शुल्क कक्ष के ठीक पिछले हिस्से में दो वर्षों से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक अपने वारिस की प्रतीक्षा में जंक खा गई है। सबसे दिलचस्पत बात यह है कि लावारिस गाड़ियां रात में लाकर पार्किंग में लगाई गई और उसके बाद कोई इन्हें लेने नहीं आया। इससे सवाल उठता है कि कहीं वाहन चोरी के तो नहीं? कुमाऊं मंडल विकास निगम पुलिस को कई बार गाड़ियां अपने सुपुर्द लेने के लिए लिख चुका है, मगर अब तक एक भी गाड़ी अपनी जगह से नहीं हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में पूरी पार्किंग ही लावारिस
कुमाऊं मंडल विकास निगम के बेसमेंट में करीब 250 गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता है। जबकि बाहर कम से कम 50 गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। लंबे समय के लिए गाड़ी पार्क करने वाले लोगों के लिए हालांकि पास की व्यवस्था की गई है। लेकिन बड़ी खामी यह है कि रात में पार्किंग की देखरेख के लिए कोई नहीं रहता। इसीलिए लावारिस गाड़ियों के मालिक का नाम-पता भी निगम को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed