{"_id":"37846","slug":"Nainital-37846-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण फाइनेंस कराने के नाम पर 2.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण फाइनेंस कराने के नाम पर 2.20 लाख ठगे
Nainital
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऋण फाइनेंस कराने के नाम पर कुछ लोगों ने फौजी से 2.20 लाख रुपये ठग लिये। रकम कई किश्तों में एसबीआई के खाते में जमा कराई गई। फौजी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर जांच तलब कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आर्मी कैंट के एक फौजी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत थी। उसने विज्ञापन में ऋण फाइनेंस कराने वाली कंपनी को देखा तो 24 जून को उसने कंपनी के संचालकों से फोन पर संपर्क किया। कंपनी के लोगों ने उसे ऋण फाइनेेंस करने का भरोसा दिलाते हुए आईडी और फैक्स नंबर के साथ खाते की भी जानकारी फैक्स करा ली थी। 26 जून को संचालकों ने उसे एसबीआई बैंक का खाता नंबर दिया और दस हजार रुपये डलवाए। दस हजार ऋण की फाइल प्रोसेसिंग में होने की बात कहकर लिये गए। कुछ दिन बाद कंपनी के संचालक ने कहा कि तुम्हारा ऋण स्वीकृत हो गया है। डीलर से संपर्क करने को कहा। डीलर से फोन पर संपर्क हुआ तो डीलर ने ऋण की रकम दिलाने को दो किश्तों में एडवांस 16666 रुपये जमा करने के लिए कहा। उसने 28 जून को दोनों किश्तें भी जमा कर दी। मगर 19 जुलाई तक उसके खाते में ऋण की रकम नहीं आई। फोन पर संपर्क किया तो संचालक ने पांच लाख की रकम एक साथ खाते में न डालने की बात कही। इस दौरान संचालक ने उससे 19230 रुपये और जमा करा लिये। ऋण की रकम के नाम पर संचालकों ने उससे 25-25 हजार की दो किश्त, 22 हजार की एक, 15 हजार की एक किश्त के साथ 6240 रुपये और जमा कराए। कुल मिलाकर उसके कब्जे से 2.20 लाख रुपये ले लिये मगर स्वीकृत ऋण में से एक रुपये तक उसके खाते में नही आया। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल ने तहरीर जांच कर भोटिया पड़ाव पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन