{"_id":"30600","slug":"Nainital-30600-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कौशिक के चुनाव को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कौशिक के चुनाव को चुनौती
Nainital
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में निर्वाचित विधायक मदन कौशिक के चुनाव को कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। जिसके बाद नौ मई की तिथि नियत की गई है। न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निर्वाचित भाजपा विधायक मदन कौशिक के चुनाव को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि कौशिक ने फर्जी वोटर लिस्ट तैयार कर, लोगों को घूस देकर, शराब बांटकर तथा कैबिनेट मंत्री के पद का दुरुपयोग करते हुए जीत हासिल की है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अगली सुनवाई के लिए नौ मई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन