फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रतियोगिताओं में शिवानी व मीनाक्षी ने बाजी मारी

प्रतियोगिताओं में शिवानी व मीनाक्षी ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में शिवानी व मीनाक्षी ने बाजी मारी
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालता में आयोजित वार्षिकोत्सव का एसएमसी सदस्य पुष्पा देवी ने शुभारंभ करते किया। उन्हाेंने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। प्रधानाध्यापक प्रताप कबडोला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवानी मलड़ा प्रथम, वर्षा मलड़ा द्वितीय, योगेश मलड़ा तृतीय स्थान पर रहे। मानचित्र प्रतियोगिता में हिमांशु कनवाल प्रथम, खुशी कनवाल द्वितीय और याशिका कनवाल तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता हिंदी में मनीषा कनवाल प्रथम, चेतन मलड़ा द्वितीय व शिवानी मलड़ा तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी में मीनाक्षी कनवाल प्रथम, गुड़िया मलड़ा द्वितीय व प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


चार्ट प्रतियोगिता में सागर मलड़ा ने पहला, भरत कनवाल दूसरा और सपना कनवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चेतन मलड़ा को आलराउंडर विद्यार्थी के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर परीक्षाफल भी बांटा गया। वहां दुर्गा देवी, दीपा देवी, शोभा देवी, मदन सिंह, जूली देवी, राधिका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed