{"_id":"5c86ad77bdec2213e43a4220","slug":"91552330103-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठपैसिया-खातीगांव-महतगांव सड़क में चलना संभलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अठपैसिया-खातीगांव-महतगांव सड़क में चलना संभलकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले की अठपैसिया-खातीगांव-महतगांव सड़क बदहाल बनी हुई है। डामरीकरण न होने से हल्की बरसात में इस सड़क पर जगह-जगह कीचड़ हो जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क की दशा शीघ्र सुधारने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया लोनिवि ने अठपैसिया-खातीगांव-महतगांव सड़क तीन साल पहले काट दी थी। लेकिन इसमें डामरीकरण आज तक नहीं हो सका है। इससे सड़क की दशा काफी खराब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बरसात में भी सड़क पर जगह जगह कीचड़ हो जाता है। गर्मी के मौसम में सड़क से उठने वाली धूल से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राम लाल दास, पूर्व जिपं सदस्य शंकर राम, अनिल रौतेला, सतीश उप्रेती, राजेंद्र राम आदि ने लोनिवि से सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। लोनिवि के जेई चंचल कोरंगा ने बताया सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण का आगणन शासन को भेजा गया है।