{"_id":"5c3663b3bdec2256d14f4d18","slug":"91547068339-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले फड़ लगाने पर जब्त होगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले फड़ लगाने पर जब्त होगा सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी के पंत पार्क में हाईकोर्ट के आदशों का उल्लंघन कर फड़ लगाने वालों पर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने समयावधि से पहले फड़ लगाने वालों का बृहस्पतिवार से सामना जब्त करने और स्थान आवंटन सूची से नाम हटाने को लेकर फड़ समितियों को नोटिस जारी कर दिया है।
पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने फड़ समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने फड़ समितियों को निर्धारित समय पर फड़ लगाने को कहा। उन्होंने पालिका की ओर से जारी किए गए नोटिस के विषय में बताया और कहा कि यदि कोई भी फड़ कारोबारी तय समय से पहले फड़ लगाते हैं तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
कहा कि पालिका के पास उपलब्ध 121 फड़ करोबारियों की सूची से भी उनका नाम हटा दिया जाएगा। ऐसे लोगों को फड़ के लिए स्थान आवंटन की प्रक्रिया में भी शामिल नहीं किया जाएगा। पालिका की प्रभारी ईओ लता आर्या ने बताया कि फड़ कारोबारियों की सभी समितियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं पंत पार्क के निरीक्षण को लेकर टीम गठित कर दी है।