फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेडिकल कालेज के खाते में जमा हुई गायब रकम

मेडिकल कालेज के खाते में जमा हुई गायब रकम

Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के खाते में जमा हुई गायब रकम
hundred rupees new note
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल काम्लेज के बैंक खाते से गायब हुई 20 लाख से अधिक की धनराशि वापस कॉलेज को मिल गई है। यह धनराशि खाते में वापस आने के बाद कालेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का बरेली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। इस खाते से नवंबर 2015 में 20 लाख 64 हजार रुपये अचानक गायब हो गए थे। तब कॉलेज प्रबंधन ने कहा था कि किसी व्यक्ति ने फर्जी चेकों के माध्यम से यह धनराशि निकाली है, जिसकी रिपोर्ट मेडिकल कालेज प्रशासन ने दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जाता है कि बैंक ने अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच की थी। बैंक ने अपनी जांच के बाद कुछ दिन पहले ही धनराशि वापस कालेज के खाते में जमा कर दी है। इससे मेडिकल कालेज प्रशासन ने राहत महसूस की है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि कालेज स्तर पर पिछले काफी समय से इस मामले में कार्रवाई की जा रही थी जिसके बाद बैंक ने धनराशि कॉलेज के खाते में जमा करा दी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के खाते में आ गई गायब रकम
2015 में 20 लाख 64 हजार रुपये अचानक गायब हो गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed