{"_id":"5bf84523bdec22418d761302","slug":"91542997283-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में दो दिनी फिटनेस कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय में दो दिनी फिटनेस कार्यक्रम शुरू
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय में दो दिनी फिटनेस कार्यक्रम शुरू हो गया है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को फिट रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान तमाम खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की भी जा रही है।
केंद्रीय विद्यालयों में स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत, शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस की थीम पर फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। छात्र छात्राओं और शिक्षकों के बीच विभिन्न वर्गों की दौड़, शारीरिक नाप जोख सहित शरीर को फिट रखने वाली विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। शुभारंभ के मौके पर शिक्षकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने का आह्वान किया गया। देहरादून से प्रशिक्षण लेकर लौटे खेल शिक्षक करन सिंह, रितु राय और हेम रावत, कोच ललित बिष्ट, महिला कोच पी पैट्रिक आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षकों सहित कुल 70 शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी भाग ले रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य संजय रावत की देखरेख में शिक्षक डॉ. मंजुल मठपाल, हेमंती नितवाल, किरन पांडे आदि सहयोग कर रहे हैं।