फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राष्ट्र के पुनर्निर्माण पर युवाओं की अहम भूमिका- डा. सिंह

राष्ट्र के पुनर्निर्माण पर युवाओं की अहम भूमिका- डा. सिंह

Tue, 10 Jul 2018 01:59 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र के पुनर्निर्माण पर युवाओं की अहम भूमिका- डा. सिंह
एबीवीपी का पोस्टर
हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्यार्थी परिषद का 70 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

एमबी इंटर कॉलेज मैदान से कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इससे पहले रैली का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना राष्ट्र के पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर की गई थी, इसे पूरा करना प्रत्येक युवा का दायित्व है। प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद, छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुल्याल, एमबीपीजी कॉलेज के छात्रनेता रजत भट्ट ने भी विचार व्यक्त किए।
रैली में जिला संयोजक प्रखर साह, सह संयोजक अंकित तोलिया, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष रोहित रावत, विशाल नेगी, शिवम पांडे, देवेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष इंदरजीत नयाल, रविंद्र नेगी, अक्षय पांडे, गौरव कोरंगा, शुभांग रौतेला, गुड्डू नयाल, सुंदर चौहान, मंजीत चौहान, अभिषेक बोरा, संतोष शर्मा, दर्पण बिष्ट, हिमांशु अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर अभाविप ने निकाली बाइक रैली
नैनीताल/भीमताल। अभाविप ने मल्लीताल पंत पार्क से बाइक रैली निकाली। पंत पार्क में हुई सभा में परिषद के प्रदेश सहमंत्री चंदन बिष्ट ने कहा कि परिषद के ज्ञान, शील, एकता के मंत्र से प्रभावित लाखों युवाओं के बल पर परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में सामने आया है। इस मौके पर विभाग संयोजक मोहित रौतेला, कुमाऊं नगर प्रमुख मोहित साह, सह संयोजक नवीन भट्ट, प्रांत संपर्क प्रमुख निखिल बिष्ट, भाष्कर बोहरा, शीतल चंद्र, पंकज भट्ट, विकास जोशी, हरीश राणा, भरत अधिकारी, नोवा, रिंगों थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भीमताल में स्थापना दिवस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे। गोष्ठी में जिला संगठन महामंत्री पिथौरागढ़ गौतम मटियाली, नगर प्रमुख त्रिलोक बोरा, नगर मंत्री शिवानी पोखरिया, भाजपा युवा नेता शरद पांडे, रजत कुमार, अक्षय कुमार, दीपक, योगेश, आयुष, राजदानी, पारस, मनीष आदि रहे।

रामनगर में भी संदेश यात्रा निकाली
रामनगर/कालाढूंगी/लालकुआं। विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर विवेकानंद संदेश यात्रा को कोतवाल विक्रम राठौर, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा ने रवाना किया। यहां, छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला, रोहित मेहरा, आरती सागर, नदीम अख्तर, सूरज रावत, जयकांत झां, किशन, अजीत रावत, माया रावत, निकिता, अदिति, आरती आर्या, आशीष मेहरा, हिमांशु तिवारी थे।

इधर, कालाढूंगी में भी विश्व हिंदू परिषद ने कोटाबाग में पौध रोपण किया। इनमें प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन पांडे, कोटाबाग अध्यक्ष कमल बोहरा, यशपाल साह, वीर तिवारी, कमल बिष्ट, योगेश चब्डाल, जय पांडे, मोहित कपकोटी थे। इधर, लालकुआं में भी निकली साइकिल रैली को परिषद के जिलाध्यक्ष शशांक शुक्ला, समाजसेवी शैलेंद्र दुम्का ने रवाना किया, जिसमें शुभम कुमार, विकास गुप्ता, अभिमन्यु ओझा, मनीष राय, शिवम सिंह, रजनीश, अरविंद कुमार, मंगलेश्वर ओझा रहे। इस मौके पर वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed