फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गौला का जलस्तर गिरा, शहर में गहराया पेयजल संकट

गौला का जलस्तर गिरा, शहर में गहराया पेयजल संकट

Wed, 14 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
गौला का जलस्तर गिरा, शहर में गहराया पेयजल संकट
यमुना का जलस्तर घटा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। इस बार बारिश नहीं होने से गौला का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। मार्च मध्य में ही गौला के जलस्तर में पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी गिरावट आ गई है। मंगलवार को गौला का जलस्तर गिरकर 79 क्यूसेक रह गया है। जलस्तर गिरने और नलकूपों के खराब होने से समूचे शहर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल का संकट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि गौला से शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति तो हो रही है है लेकिन गौला नदी में दबाव कम होने से योजना के आखिरी छोर में बसे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। शीतलाहाट, बागजाला, नकायल और कलशिया गधेरे के प्राकृतिक स्रोतों का जलस्तर भी एक हजार लीटर प्रति मिनट से गिरकर 400 लीटर प्रति मिनट तक गिर गया है। बागजाला, दमुवाढूंगा, गौलापार, फतेहपुर, कठघरिया, काठगोदाम आदि इलाकों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि गौला के गिरते जलस्तर को लेकर सभी प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed