{"_id":"5a62549a4f1c1bca798b4af0","slug":"91516393626-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागों को भा रहा सरस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागों को भा रहा सरस मेला
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के मैदान में लगा सरस मेला लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां लगे स्टॉलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को भी 18 नए स्टॉल और पंजीकृत किए गए।
सभी सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारियां दी जा रही हैं। मेले में सरकारी अधिकारियों ने लगभग 70 हजार की खरीदारी की। मेले में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत व मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि मेले में महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए बनाए गए स्वयं सहायता समूह धरातल पर उतरे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि बंशीधर भगत को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एनआरएलएम आजीविका से संबंधित समूहाें को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के विषय में बताया जा रहा है। बैंक द्वारा समूह सदस्यों को बैंक सीसीएल एवं टर्नओवर के विषय में संपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
मेले में सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत दल आरिफ नादान कव्वाल द्वारा पल्स पोलियो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं पर कव्वालियां पेश की गईं। साथ ही मल्लिका सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा कुमाऊंनी व गढ़वाली गीत लाली ओ लाली हंसिया बधानी लाली... पार भीड़ा की बसंती छोटी रूमा झूमा गीतों से लोगों का मनोरंजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता मिशन एवं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्र बनाए।