{"_id":"59c0063d4f1c1b2a688b53a3","slug":"91505756733-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन में 40 दुकानदारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन में 40 दुकानदारों का चालान
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के दुकानदार साप्ताहिक बंदी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नगर में हर सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन अधिकांश दुकानदार धड़ल्ले से दुकान खोलकर नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। इधर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने सोमवार को नगर में साप्ताहिक बंदी का निरीक्षण किया और 40 दुकानदारों के चालान काट दिए।
नगर में साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन लंबे समय से चल रहा है। इससे उन व्यापारियों में भी आक्रोश हैं, जो नियमों का पालन करते हैं। कई बार चालान हो चुके हैं, इसके बाद भी ऐसे व्यापारी जागरूक नहीं हो रहे हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित के नेतृत्व में पूरे नगर में साप्ताहिक बंदी का निरीक्षण किया गया। रोडवेज स्टेशन से लेकर केमू स्टेशन तक सोमवार को 40 प्रतिष्ठान खुले मिले, जिनका तत्काल प्रभाव से चालान काट दिया गया। इससे अन्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को देखते ही दुकानों के शटर गिरा दिए। श्रीमती पुरोहित ने बताया कि साप्ताहिक बंदी का पालन हर व्यापारी को करना जरूरी है। मिष्ठान, चाय विक्रेता इस व्यवस्था के भीतर नहीं आते हैं। नसीहत दी कि यदि भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो वाणिज्यि अधिष्ठान अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।