{"_id":"59b5a4894f1c1be17f8b5b1f","slug":"91505076361-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टरों नाम सुझाने में ही लग गए तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टरों नाम सुझाने में ही लग गए तीन दिन
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में धारचूला विधायक की ओर से डॉक्टरों पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए अभी तक टीम गठित नहीं हो पाई है। एसडीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे और 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा था।
पांच सितंबर की रात मरीज के इलाज में लापरवाही करने के मामले में धारचूला विधायक हरीश धामी ने डॉक्टरों पर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसडीएम अब्ज प्रसाद बाजपेयी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। प्राचार्य ने महिला-बेस अस्पताल से एक-एक प्रतिनिधि जांच कमेटी के लिए नामित करने को सीएमओ को पत्र लिखा था।
सात सितंबर को प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने सीएमओ को पत्र लिखा था। सीएमओ एचके जोशी स्वास्थ्य खराब होने के कारण अवकाश पर हैं। उनका प्रभार देख रहे डॉक्टर से पूछा गया तो बोले कि सोमवार को सीएमओ आ जाएंगे और वे ही बेस एवं महिला अस्पताल से एक-एक प्रतिनिधि नामित करेंगे। अब कहा यह जा रहा है कि प्रतिनिधि नामित करने के मामले में अधिकारी बच रहे हैं।