फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए 11 जुलाई से होगा राज्य व्यापी आंदोलन

गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए 11 जुलाई से होगा राज्य व्यापी आंदोलन

Mon, 18 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए 11 जुलाई से होगा राज्य व्यापी आंदोलन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने के लिए गैरसैंण राजधानी संघर्ष समिति ने फिर से कमर कस ली है। समिति की यहां हुई बैठक में राज्य आंदोलन की तर्ज पर संघर्ष करने का निर्णय हुआ, तय हुआ कि राज्य समर्थक ताकतों को एकजुट किया जाएगा। बैठक में सरकारों पर राजधानी के मसले पर राजनीति के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों स्थायी राजधानी के लिए चले लंबे संघर्ष के बावजूद सरकार ने आंदोलनकारियों की सुध तक नहीं ली है। 11 जुलाई को द्वाराहाट में जुलूस प्रदर्शन के साथ निर्णायक आंदोलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष चारू तिवारी ने राजधानी को लेकर पिछले 18 वर्षों से चल रहे संघर्ष की जानकारी दी, कहा कि तब से आई सरकारों ने इस मुद्दे पर सिर्फ प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। चार माह तक चले धरना प्रदर्शन, विस घेराव कार्यक्रम में किसी भी सरकार के नुमाइंदे ने आंदोलनकारियों का हाल तक नहीं पूछा। कहा कि 14 जनवरी 1992 में उक्रांद ने गैरसैंण राजधानी को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार कर सभी प्रवासी संगठनों, क्षेत्रीय ताकतों को साथ लिया था, उसी तरह से अब फिर से राज्य समर्थक ताकतों को एकजुट किया जाएगा। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने भी भाजपा और कांग्रेस पर राजधानी के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया। 11 जुलाई को द्वाराहाट में जुलूस प्रदर्शन के साथ आंदोलन शुरू होगा। बैठक में नारायण सिंह बिष्ट, कमला पवार, जगदीश बुधानी, गजेंद्र नेगी, परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, एकता परिषद की मधुबाला कांडपाल, मोहन कांडपाल, बचे सिंह, चंदन सिंह, जसवंत बिष्ट, विनोद जोशी, दर्शन सिंह, गिरीश भट्ट, पूरन पांडे, आनंद नाथ, भीम सिंह, गोपाल सिंह, प्रकाश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


राज्य समर्थक ताकतों को एकजुट करने की तैयारी में जुटी समिति
सरकारों पर लगाया जनता को छलने का आरोप

आंदोलन के लिए विनोद जोशी बने संयोजक
द्वाराहाट। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी को संयोजक बनाया गया है। वह 14 सदस्यीय समिति का गठन करेंगे। इसके बाद प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन होंगे और गैरसैंण राजधानी की अलख जलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed