{"_id":"5a036db54f1c1ba7678ba537","slug":"81510174133-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर का घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर का घर खंगाल ले गए चोर
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बेखौफ चोरों ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास खन्ना फार्म में इंजीनियर के घर को खंगालकर लाखों के जेवर, दो एलईडी और 12 हजार रुपये समेट लिए। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात की। इंजीनियर अपने पिता और पत्नी को लेकर दिल्ली गए थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर चोरों का सुराग नहीं लगा।
खन्ना फार्म निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर हिमांशु भट्ट एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के काम के सिलसिले में वह दिल्ली गए हैं। साथ में उनकी पत्नी पूजा भट्ट और पिता लीलाधर भट्ट भी गए हैं। बुधवार सुबह को उनके मकान के भूतल और प्रथम तल के ताले टूटे देख पड़ोसी दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो दो कमरों की अलमारियों के ताले तोड़े गए थे। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कमरों में लगी दो एलईडी भी गायब थी। उनके पड़ोसी पशु चिकित्सक केएन कांडपाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोस की महिलाओं ने पूजा भट्ट को फोन कर चोरी की जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि अलमारी में लाखों के जेवर और 12 हजार रुपये रखे थे। अभी इंजीनियर का परिवार घर नहीं पहुंचा था। पड़ोसियों का कहना है कि हिमांशु के पिता काफी समय तक सऊदी अरब में नौकरी कर चुके हैं। पुलिस की छानबीन से पता चला कि चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे।
मजदूरों का सत्यापन न होने पर सवाल
चोरी की घटना के बाद खन्ना फार्म के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि बगल में कालोनी का निर्माण चल रहा है। पुलिस ने निर्माण में लगे मजदूरों का सत्यापन नहीं किया है। बाहर से आने वाले मजदूरों का सत्यापन होना चाहिए।