{"_id":"59f3692f4f1c1b6a678b7f6a","slug":"81509124399-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम त्रिवेंद्र रावत के दौरे से छानागोलू के खेलप्रेमियों में जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम त्रिवेंद्र रावत के दौरे से छानागोलू के खेलप्रेमियों में जगी उम्मीद
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट दौरे पर कल 28 अक्तूबर को यहां पहुंच रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से छानागोलू के खेलप्रेमियों को बड़ी आस है। मालूम हो कि छानागोलू में मिनी स्टेडियम की फाइलें आज भी शासन में धूल फांक रही है। खेल प्रेमी हरीश डोर्बी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री कल इस संबंध में कोई सार्थक कार्रवाई नहीं करते तो सभी लोग एकजुट होकर आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
मालूम हो कि 2006 में छानागोलू में मिनी खेल स्टेडियम मंजूर हुआ। भेट के ग्रामीणों ने 21 नाली भूमि भी दान दी थी। 2007 में 50 लाख रुपये मंजूर हुए। साढ़े नौ लाख रुपये की पहली किस्त आई और निविदाएं भी लगी, लेकिन पूरा ठेका ही निरस्त कर दिया गया। इसके बाद साढ़े नौ लाख रुपये की किश्त भी वापस चली गई। क्षेत्रवासियों के दबाव के बाद निर्माण निगम ने डेढ़ करोड़ रुपये का आंगणन शासन को भेजा, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली।
10 मार्च को जनप्रतिनिधियों ने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया थी। अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण हताश हैं। डोर्बी ने बताया कि स्टेडियम के अभाव में प्रतिभाएं खेतों में खेलने को विवश हैं। द्वाराहाट पहुंच रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को इस संबंध में प्रपत्र दिए जाएंगे। कहा कि यदि सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो एकजुट होकर यहां आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।